SAISSJC अमृत महोत्सव
9019731906   |   aissjc1906@gmail.com
अमृत महोत्सव Shri All India Swetamber Sthanakwasi Jain Conference
Back to Main Website
Saare events

अहिंसा एवं नशा मुक्ति रैली

02 अक्तूबर 2026

                     देशव्यापी 'अहिंसा एवं नशा मुक्ति अभियान' संपन्न:

13 राज्यों में आयोजित हुई 100 से अधिक रैलियाँ: श्रमण संघ की स्थापना के 75वें स्वर्णिम एवं ऐतिहासिक वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित 'श्रमण संघीय अमृत महोत्सव' के अंतर्गत एक अभूतपूर्व और राष्ट्रव्यापी 'अहिंसा एवं नशा मुक्ति अभियान' का गरिमामय आयोजन किया गया। यह व्यापक जन-आंदोलन 28 सितंबर 2026 से 04 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया गया।

आयोजन का नेतृत्व और मुख्य उद्देश्य: यह अभियान 'श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस' के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अतुल जैन के दिशा-निर्देशन और राष्ट्रीय युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विपुल जैन के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन का मुख्य उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना करना, अहिंसा के सिद्धांतों का प्रसार करना और समाज से तमाम कुप्रथाओं व नशाखोरी का जड़ से उन्मूलन करना था।

75 के लक्ष्य को पार कर 100 से अधिक स्थानों पर आयोजन: शुरुआत में संगठन द्वारा देश भर के 13 राज्यों में 75 अहिंसा रैलियों के आयोजन का संकल्प लिया गया था। हालांकि राष्ट्रीय, प्रांतीय, जिला और स्थानीय युवा व महिला इकाइयों के अपार उत्साह और सामाजिक प्रतिबद्धता के चलते, यह संकल्प अपने लक्ष्य से काफी आगे निकल गया। देश के कोने-कोने में 100 से भी अधिक रैलियों, विशाल पदयात्राओं, कार व बाइक रैलियों, नशा-मुक्ति चेतना सभाओं और नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रमों का ऐतिहासिक आयोजन किया गया।

देश के 13 राज्यों में व्यापक सहभागिता और आकर्षण के केंद्र: इस अभियान में देश के 13 प्रमुख राज्यों—जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल—की युवा, महिला एवं स्थानीय इकाइयों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। 

श्रीनगर: लाल चौक पर निकाली गई रैली इस अभियान का विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कर्नाटक व महाराष्ट्र: कर्नाटक के 13 से अधिक जिलों तथा महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, छत्रपति संभाजीनगर, खामगांव और मालेगांव में बड़े पैमाने पर जन-जागरण किया गया। तेलंगाना व आंध्र प्रदेश: इन दोनों राज्यों में 200 से अधिक वाहनों के साथ कार रैली निकाली गई। शैक्षणिक संस्थानों और गणमान्य हस्तियों का समर्थन :भारत की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, मल्टीनेशनल कंपनियों और प्रशासनिक कार्यालयों द्वारा भी इस अभियान में बड़े उत्साह के साथ सहभागिता दर्ज की गई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व चीफ श्री समित वानखेड़े इस अभियान के ब्रांड एंबेसडर रहे, वहीं केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय के माननीय केंद्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले ने इस सफल अभियान की खुलकर सराहना की।

 संत-महात्माओं का सान्निध्य और आशीर्वाद: इस ऐतिहासिक आयोजन को प्रवर्तक पूज्य श्री प्रकाश मुनि जी महाराज, महासती पूज्य श्री महक जी महाराज, महासती पूज्य श्री प्रफुल्ला जी महाराज, पूज्य श्री नरेंद्रमुनि जी महाराज तथा महासती पूज्य श्री सुनिधि जी महाराज का विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ। इसके अलावा दिल्ली में वाचनाचार्य उपाध्याय पूज्य श्री विशालमुनि जी महाराज, राष्ट्रसंत प्रवर्तक पूज्य श्री सुभद्रमुनि जी महाराज, उप-प्रवर्तक पूज्य पंकजमुनि जी महाराज; चेन्नई में पूज्य श्री श्रुतमुनि जी महाराज, उग्र तपस्विनी पूज्य श्री चेतना जी महाराज, उप-प्रवर्तनी महासती पूज्य श्री रश्मि जी महाराज, महासती पूज्य डॉ. सूर्या जी महाराज, श्री शैली जी महाराज; पंजाब में पूज्य श्री सुभाषमुनि जी महाराज, पूज्य श्री सुंदरमुनि जी महाराज एवं महासती पूज्य श्री अर्पणा जी महाराज का मंगलपाठ प्राप्त हुआ। अंबाला में पूज्य डॉ. महासती श्री सुप्रतिभा जी महाराज, श्री शुभांगी जी महाराज एवं पूज्य श्री उपलब्धि जी महाराज का पावन आशीर्वाद भी मिला।
 

विभिन्न शहरों में गूंजा अहिंसा का संदेश: रतलाम, जावरा, नाथद्वारा, उदयपुर, लुधियाना और बठिंडा, नादौन, रोपड़, नालागढ़, जावरा, जम्मू सहित देश के विभिन्न नगरों में पदयात्राओं, बाइक रैलियों, मैराथन और विद्यार्थी मार्च के माध्यम से अहिंसा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने सात कुप्रथाओं/व्यसनों को त्यागने और नशामुक्त जीवन अपनाने की सामूहिक शपथ ली। इस प्रकार यह अभियान भगवान महावीर के अहिंसा, करुणा और संयम के संदेश को आम जनमानस तक पहुंचाने में पूरी तरह सफल रहा।

JainMitra
ज्ञान • अध्यात्म • AISSJC सहायता
AI उत्तरों की महत्वपूर्ण धार्मिक जानकारी को आधिकारिक स्रोत से सत्यापित करें।