“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”
राष्ट्रीय महिला शाखा द्वारा राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती संतोष जैन के नेतृत्व में 28 सितंबर 2026 को शालीमार बाग स्थित दो नगर निगम प्रतिभा विद्यालयों में “बेटी का सम्मान, भारत का अभिमान” अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
╔════════════════════════════════════════════════════════════════════════════
विद्यार्थियों ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ” विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की तथा पोस्टर एवं
क्विज प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने शिक्षा, संस्कार, शाकाहार, खेल, आत्मरक्षा
एवं स्वास्थ्य के प्रति बच्चों को जागरूक किया। श्रीमती संतोष जैन ने अभियान का दायित्व महिला शाखा
को सौंपने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अतुल जैन का आभार व्यक्त किया।
╚════════════════════════════════════════════════════════════════════════════
कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री विपुल जैन सहित दिल्ली प्रांतीय महिला अध्यक्षा श्रीमती सीमा जैन, दिल्ली प्रांतीय महिला महामंत्री श्रीमती कनिका जैन, प्रांतीय महिला कोषाध्यक्ष श्रीमती उर्मिल जैन, श्रीमतीत अनीता जैन, श्रीमती नीलम जैन, श्रीमती पारू जैन आदि प्रांतीय महिला पदाधिकारी उपस्थित रही। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं सभी बच्चों को जलपान वितरित किया गया। दोनों विद्यालयों की प्रधानाचार्याओं को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्र भेंट किए गए। श्रीमती नीलम जैन ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।